ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार तीन लोग घायल

प्रतिनिधि, बिंदापाथर, देवघर जिले के खागा थानांतर्गत घोड़ादाहा के समीप गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार

प्रतिनिधि, बिंदापाथर, देवघर जिले के खागा थानांतर्गत घोड़ादाहा के समीप गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक, एक किशोरी और एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घायलों की पहचान बिंदापाथर थाना क्षेत्र के मंझलाचाला निवासी पूजा हांसदा उर्फ पिंकी (15)वर्ष, उसकी 50 वर्षीय नानी व खागा थाना क्षेत्र के खोरपो गांव निवासी 18 वर्षीय युवक के रूप में हुई है. तीनों को गंभीर चोटें आई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक काफी तेज गति में था और अचानक बाइक को धक्का मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे, स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों के नाजुक स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया. वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे. उन्होंने घोड़ादाहा के पास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जो करीब दो घंटे तक जारी रहा. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी और घायलों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की. सूचना पर खागा और बिंदापाथर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. धनबाद नगर निगम के उपमहापौर हरेंद्र चौहान भी घटनास्थल पहुंचे. उनके हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >