ट्रेन से मोबाइल चुरा भाग रहा शातिर गिरफ्तार

फोटो- 25मुजफ्फरपुर. आरपीएफ कर्मियों ने संदिग्ध व्यक्ति को चलती ट्रेन से उतरकर भागते हुए देखा. उसे जब पकड़ा तो वह मोबाइल चाेर राजीव कुमार निकला. उसने वैशाली एक्सप्रेस (12553) में

फोटो- 25

मुजफ्फरपुर. आरपीएफ कर्मियों ने संदिग्ध व्यक्ति को चलती ट्रेन से उतरकर भागते हुए देखा. उसे जब पकड़ा तो वह मोबाइल चाेर राजीव कुमार निकला. उसने वैशाली एक्सप्रेस (12553) में एक यात्री का मोबाइल चुराया था. ट्रेन के प्लेस होने के बाद, टीम ने तुरंत पीछा कर उसे पकड़ा. उसके पास से टचस्क्रीन मोबाइल और एक खाली बैग मिला. राजीव ने बताया कि उसने यह मोबाइल ट्रेन में सो रहे यात्री से चुराया है. इसी बीच, मोबाइल पर आए कॉल के माध्यम से पीड़ित यात्री रूबी राम (बांका) की पहचान हुई, जिनका मोबाइल यात्रा के दौरान चोरी हो गया था. आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि राजीव आमगोला में रहता है. आगे की कार्यवाही के लिए जीआरपी मुजफ्फरपुर को उसे दे दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >