Dhanbad News: बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने किया सीवी एरिया का निरीक्षण

Dhanbad News: संवाददाता, धनबाद. बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने रविवार को चांच-विक्टोरिया (सीवी) एरिया का औचक निरीक्षण किया. प्रातः प्रथम पाली के आरंभ में ही सीएमडी एरिया कार्यालय

Dhanbad News: संवाददाता, धनबाद.

बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने रविवार को चांच-विक्टोरिया (सीवी) एरिया का औचक निरीक्षण किया. प्रातः प्रथम पाली के आरंभ में ही सीएमडी एरिया कार्यालय पहुंचे और हाजिरी व कार्यप्रणाली की समीक्षा की. हाजिरी रजिस्टर की जांच के दौरान अनुपस्थित पाये गये कर्मियों के संबंध में उन्होंने जीएम एसबी कुमार को कार्रवाई का निर्देश दिया. अधिकारियों व कर्मियों से समयबद्ध उपस्थिति, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता और सुरक्षा मानकों के शत-प्रतिशत अनुपालन की अपेक्षा भी जतायी. उन्होंने कहा कि व्यवस्थित कार्यसंस्कृति, पारदर्शिता, समन्वय और जवाबदेही ही उत्पादन व ऑफटेक लक्ष्य प्राप्ति के आधार हैं.

वाशरी, वेब्रिज और खदानों का भी लिया जायजा :

निरीक्षण के क्रम में सीएमडी श्री अग्रवाल ने वाशरी, वेब्रिज और खदानों सहित विभिन्न इकाइयों का जायजा लिया तथा दहीबाड़ी वाशरी में फीड और यील्ड स्तर की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने प्रतिदिन 4400 टन क्षमता के अनुरूप फीड सुनिश्चित करने और डिजाइन मानकों के अनुसार यील्ड प्राप्त करने को अनिवार्य बताया. औचक निरीक्षण से यह स्पष्ट संदेश गया कि कंपनी सभी परिचालन क्षेत्रों में अनुशासन, सुरक्षा और दक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHOBHIT RANJAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >