शादी में शामिल होने के लिए घर से निकला था वृद्ध, दूसरे दिन मिला शव
घाघरा. थाना क्षेत्र के कोटामाटी नदी से रविवार की शाम में घाघरा पुलिस ने पाकरटोली निवासी वृद्ध बागू उरांव (60) का शव बरामद किया है. बागू गत शनिवार शाम को
घाघरा. थाना क्षेत्र के कोटामाटी नदी से रविवार की शाम में घाघरा पुलिस ने पाकरटोली निवासी वृद्ध बागू उरांव (60) का शव बरामद किया है. बागू गत शनिवार शाम को अपने घर से निकला था. इसके बाद उसका शव बरामद हुआ. मृतक वृद्ध की पत्नी सुकरो देवी ने बताया कि गत शनिवार को गांव में शादी समारोह का कार्यक्रम था. बागू उक्त शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाने की बात कहकर घर से शाम को निकला था. जिसके बाद से वह लौटकर नहीं आया. जब वह लौटकर नहीं आया तो लगा की शादी समारोह वाले घर में ही रूक गये होंगे. आज (रविवार) सुबह जाकर पता किया गया तो पता चला कि वह शादी समारोह वाले घर में नहीं है. जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. दोपहर लगभग तीन बजे सूचना मिली कि कोटामाटी नदी में एक शव पड़ा है. नदी जाकर देखा तो पता चला कि उक्त शव मेरे पति बागू उरांव की है. इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.