प्रतिनिधि, दुमका नगर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नवनिर्मित आधुनिक साइंस लैब का लोकार्पण प्रदेश मंत्री डॉ ब्रजेश कुमार, प्रदेश सचिव नकुल शर्मा, विभाग प्रमुख सुरेश मंडल, अध्यक्ष राजेंद्र पांडे, उपाध्यक्ष डॉ पीयूष रंजन, डॉ श्वेता स्वराज समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. इसमें अतिथियों को पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथियों ने विज्ञान शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह लैब विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रयोगात्मक क्षमता और नवाचार की भावना विकसित करेगी. उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. महान व्यक्तित्वों के जीवन से सीख लेने का संदेश दिया. कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय परिवार का योगदान सराहनीय रहा.
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में साइंस लैब का शुभारंभ
प्रतिनिधि, दुमका नगर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नवनिर्मित आधुनिक साइंस लैब का लोकार्पण प्रदेश मंत्री डॉ ब्रजेश कुमार, प्रदेश सचिव नकुल शर्मा, विभाग प्रमुख सुरेश मंडल, अध्यक्ष राजेंद्र पांडे,
