नोखोला गांव में दो दिवसीस हरिनाम संकीर्तन का हुआ शुभारंभ

फोटो 18 कलश यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु प्रतिनिधि. बेलवाकिशनगंज प्रखंड के मोतिहारा तालुका पंचायत के नोखोला गांव में दो दिवसीय हरिनाम संकीर्तन समाहरोह का शुभारंभ मंगलवार को हुआ.

फोटो 18 कलश यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु प्रतिनिधि. बेलवाकिशनगंज प्रखंड के मोतिहारा तालुका पंचायत के नोखोला गांव में दो दिवसीय हरिनाम संकीर्तन समाहरोह का शुभारंभ मंगलवार को हुआ. मंगलवार को आरम्भ हुए दो दिवसीय अखंड संकीर्तन समाहरोह में हरे राम हरे कृष्णा के सुरीली आवाज के साथ नोखोला. नायबाड़ी गांव सहित अगल बगल के गांव भी भक्तिमय हो गया. इस गांव मे संकीर्तन का आयोजन सन 1982 से होते चले आ रहा है. अष्टयाम के आयोजन में नायबारी के निवासियों ने गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली. जिसमें दर्जनों की संख्या में लड़किया एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया. संकीर्तन शुरू होते ही नोखोला गांव सहित अगल बगल का इलाका भक्ति में डूब गया है. इस दो दिवसीय अष्टयाम में दूर दराज से आये दर्जनों कीर्तन मंडली ने अपने गायन एवं भजन से सारा इलाका को भक्तिमय कर रखा है. अष्टयाम देखने एवं सुनने के लिए अगल बगल के गांव सिंघिया, सतिघटा, कुलामनी, काशिपुर, बेलवा से लोग पहुंच रहे हैं. अष्टयाम में कीर्तन मंडली द्वारा रासलीला का भी आयोजन कर दिखाया गया जिसे देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी. अष्टयाम देखने पहुंचे लोगों के लिए प्रसाद के रूप में खिचड़ी की भी व्यवस्था की गई. हरिनाम संकीर्तन के सफल संचालन हेतु गांव के पकङ लाल सिंह, मेघनाथ सिंह, रतन कुमार सिंह, तापस कुमार सिंह, अभिनास कुमार सिंह, प्रीतम कुमार सिंह, दीपक लाल सिंह. पूर्व समिति खरागमोहन सिंह, डिम्पल प्रसाद सिंह, महानंद प्रसाद सिंह, धरमलाल सिंह, अरबिंद कुमार, सहित परशुराम सिंह आदि महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >