ट्रेलर ने बाइक को मारा धक्का, मां-बेटा घायल

फतेहपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर मंगलवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के उदलबनी गांव निवासी अनुज पंडित और उनकी 55 वर्षीय मां गंभीर रूप से घायल हो गयीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनुज

फतेहपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर मंगलवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के उदलबनी गांव निवासी अनुज पंडित और उनकी 55 वर्षीय मां गंभीर रूप से घायल हो गयीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनुज अपनी मां को बाइक पर बैठाकर फतेहपुर की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत इलाज के लिए जामताड़ा भेजा, दुर्घटना में अनुज पंडित को हल्की चोटें आई हैं, जबकि उनकी मां का पैर टूट गया है. बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक हादसे के बाद ट्रेलर को लेकर फरार हो गया. सड़क किनारे लगे बिजली पोल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. लोग प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >