ठंड ने लोगों का जीना किया मुहाल, अब तक कंबल वितरण नहीं

परेशानी: ठंड बढ़ने से शाम होते ही सड़कें हो जा रही हैं वीरान चतरा. जिले में इन दिनों ठंड बढ़ी हुई है. सुबह-शाम कोहरा छाया रहता है, जिससे लोगों को

परेशानी: ठंड बढ़ने से शाम होते ही सड़कें हो जा रही हैं वीरान चतरा. जिले में इन दिनों ठंड बढ़ी हुई है. सुबह-शाम कोहरा छाया रहता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. दिनभर शीतलहरी चलती रहती है. ठंड व कोहरा ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. शाम होते ही सड़कें वीरान हो जा रही हैं. सबसे अधिक परेशानी बच्चों व बुजुर्गों को हो रही है. लोग अलाव ताप कर ठंड से बचाव कर रहे हैं. जिला प्रशासन द्वारा अब तक जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण नहीं किया गया है. इस कारण गरीब, असहाय व मजदूर ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. वे सरकार से कंबल मिलने की आस लगाये बैठे हैं. पूर्व में दिसंबर माह के शुरूआत में ही कंबल का वितरण किया जाता था, जिससे लोगों को काफी सहूलियत होती थी. इस बार 15 दिसंबर के बाद भी कंबल का वितरण नहीं किया गया है. अब तक कंबल वितरण को लेकर सिर्फ प्रक्रिया ही चल रही है. लोग अपने स्तर से अलाव की व्यवस्था कर ठंड से बचाव कर रहे हैं. हालांकि उपायुक्त ने अलाव के लिए सभी प्रखंडों के सीओ को राशि उपलब्ध करायी है. लेकिन कहीं अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था नहीं की गयी है. इधर, ठंड के बढ़ते प्रभाव का आलम यह है कि शाम होते ही ठिठुरन बढ़ जाती है और कोहरा छाने लगता है. कोहरे की वजह से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है. उन्हें दिन में भी वाहनों की लाइट जला कर आना-जाना करना पड़ रहा है. हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. आदिम जनजाति बिरहोर परिवार खुले आसमान के नीचे रह कर जीवन गुजार रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >