प्रतिनिधि, चक्रधरपुर टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आगामी 29 मई को खिलाड़ियों के सम्मान में एक भव्य “सम्मान समारोह 2025-26” का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम शाम 6:00 बजे से होटल लक्ज़री इन में आयोजित होगा. समारोह को लेकर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस विशेष समारोह का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित करना है, जिन्होंने जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र एवं राज्य का नाम रोशन किया है. कार्यक्रम में क्रिकेट जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे. समारोह के मुख्य पदाधिकारियों एवं अतिथियों में संरक्षक सन्नी उरांव, अध्यक्ष नारायण अग्रवाल तथा विशेष अतिथि के रूप में साकिब आलम शामिल रहेंगे. कार्यक्रम में खेल एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई विशिष्ट लोग भी भाग लेंगे. एसोसिएशन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि संस्था के सभी सम्मानित संरक्षक, अध्यक्ष एवं सचिवों की उपस्थिति कार्यक्रम में अनिवार्य रखी गई है, ताकि खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जा सके और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिल सके. आयोजकों ने कहा कि यह सम्मान समारोह केवल खिलाड़ियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि खेल संस्कृति को मजबूत करने एवं युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. समारोह के दौरान खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं सम्मान चिह्न प्रदान किए जाएंगे. एसोसिएशन ने सभी खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है.
टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन का सम्मान समारोह 29 मई को
प्रतिनिधि, चक्रधरपुर टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आगामी 29 मई को खिलाड़ियों के सम्मान में एक भव्य “सम्मान समारोह 2025-26” का आयोजन किया जा रहा है.
