शांतनु ठाकुर से तृणमूल विधायक ने की मुलाकात

एसआइआर को लेकर मतुआ समुदाय में चल रहे विवाद के बीच शनिवार देर शाम उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर स्थित ठाकुरबाड़ी में केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर के आवास पर राणाघाट दक्षिण के तृणमूल विधायक मुकुटमणि अधिकारी पहुंचे.

संवाददाता, बनगांव

एसआइआर को लेकर मतुआ समुदाय में चल रहे विवाद के बीच शनिवार देर शाम उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर स्थित ठाकुरबाड़ी में केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर के आवास पर राणाघाट दक्षिण के तृणमूल विधायक मुकुटमणि अधिकारी पहुंचे. उन्होंने लगभग आधे घंटे तक उनसे मुलाकात की. इस मुलाकात के सामने आते ही उनके पार्टी बदलने की अटकलें तेज हो गयी हैं.

तृणमूल विधायक ने किया अटकलों को खारिज : राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गयी है कि क्या मुकुटमणि अधिकारी फिर से भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं. हालांकि तृणमूल विधायक श्री अधिकारी ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह अपनी नयी गाड़ी की पूजा कराने के लिए ठाकुरबाड़ी गये थे. उन्होंने कहा कि वह अक्सर ही ठाकुरबाड़ी जाते हैं और ममता बाला ठाकुर और शांतनु ठाकुर से मुलाकात करते रहते हैं. इसमें पार्टी बदलने जैसी कोई बात नहीं है.

शांतनु ठाकुर ने बताया शिष्टाचार भेंट: मुकुटमणि अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शांतनु ठाकुर के साथ-साथ ममता बाला ठाकुर और तृणमूल विधायक मधुपर्णा ठाकुर से भी मुलाकात की. वहीं, भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने भी इसे शिष्टाचार भेंट बताया है. उन्होंने कहा कि गाड़ी की पूजा करने के बाद मुकुटमणि अधिकारी उनसे शिष्टाचार मुलाकात करने आये थे.

हालांकि तृणमूल की विधायक मधुपर्णा ठाकुर ने कहा कि उनसे मुकुटमणि अधिकारी की कोई मुलाकात नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि मुकुटमणि अधिकारी ऐसा क्यों कह रहे हैं, वह नहीं जानतीं. पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुकुटमणि अधिकारी आगामी विधानसभा चुनाव में राणाघाट दक्षिण सीट से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं.

2021 में भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे मुकुट, 2024 में थाम लिया तृणमूल का दामन : गौरतलब है कि मुकुटमणि अधिकारी वर्ष 2021 में भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये थे. उन्होंने तृणमूल के टिकट पर राणाघाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ सरकार से पराजित हो गये. इसके बाद 2024 के विधानसभा उपचुनाव में राणाघाट दक्षिण सीट से चुनाव लड़ कर जीत हासिल की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >