तिरूलडीह पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में लोगों को बांटे गए हेलमेट

तिरूलडीह पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में लोगों को बांटे गए हेलमेट

26 चांडिल फोटो 4- बाइक चालक को हेलमेट देते थाना प्रभारी कौशल कुमार चांडिल। तिरूलडीह थाना अंतर्गत शहीद चौक में मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान आम लोगों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई तथा नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया. अभियान के दौरान थाना प्रभारी कौशल कुमार ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. वहीं लोगों के बीच हेलमेट का वितरण भी किया गया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है. जागरूकता से ही सड़क हादसों को रोका जा सकता है. अभियान में स्थानीय लोग और वाहन चालक उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >