Dhanbad News: हॉलपैक के डाला से लटकता मिला इसीएलकर्मी का शव, पुत्र को मिला नियोजन

Dhanbad News: मुगमा जीएम ने मामले की जांच के लिए टीम का किया गठन

घर में बिलखती पत्नी और परिजन.

Dhanbad News: मुगमा जीएम ने मामले की जांच के लिए टीम का किया गठन

Dhanbad News: इसीएल मुगमा क्षेत्र के बड़मुड़ी ओसीपी में शनिवार की रात करीब 12 बजे इसीएलकर्मी (हॉलपैक ऑपरेटर) लखींद्र मुर्मू (48) का शव संदेहास्पद स्थिति में हॉलपैक के डाला के सहारे रस्सी से लटकता पाया गया. कर्मियों ने उसे तत्काल नीचे उतार कर रीजनल अस्पताल मुगमा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. संयुक्त मोर्चा नेताओं और प्रबंधन के बीच वार्ता के बाद मृतक के आश्रित पुत्र को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र देने पर सहमति बनी. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद डीजीएमस धनबाद के माइनिंग सेफ्टी अधिकारी सागेश कुमार साव व इसीएल मुख्यालय आइएसओ ने पहुंच कर घटना की जांच की. इसीएल मुगमा जीएम ने घटना की जांच के लिए विभागीय टीम का गठन किया है.

क्या है मामला

लखींद्र मुर्मू रात्रि पाली ड्यूटी के दौरान बड़मुड़ी ओसीपी में हॉलपैक से कोयला लोड करने के लिए खड़ा था, लेकिन शॉवेल मशीन लॉक होने के कारण कोयला नहीं लोड हो पाया. कुछ देर बाद शॉवेल ऑपरेटर नीचे उतर कर हॉलपैक के पास पहुंचा, तो उसने लखींद्र को हॉलपैक के डाला से लटकता देखा. इसके बाद उसने शोर मचाया, तो अन्य कर्मी वहां पहुंचे और कोलियरी प्रबंधक को सूचना दी. इसके बाद लखींद्र को उतार कर अस्पताल ले जाया गया. इधर, सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी राधा मुर्मू व अन्य परिजन पहुंचे.

प्रबंधन व यूनियन के बीच हुई वार्ता

यूनियन नेताओं ने मृतक के परिजन को नियोजन देने की मांग को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में प्रबंधन से वार्ता की. जीएम राजकिशोर सिंह ने मुख्यालय के वरीय अधिकारियों से वार्ता के बाद मृतक के बड़े पुत्र प्रकाश मुर्मू को नियुक्ति पत्र सौंपा. वार्ता में जीएम राजकिशोर सिंह, एजीएम सतानंद शर्मा, एपीएम टीके मिश्रा, यूनियन नेता आगम राम, गणेश धर, जगदीश शर्मा, लखी सोरेन, रामजी यादव, रंजन सिंह, परीक्षित दां, शशि भूषण तिवारी, अरुण सिंह, शशि तिवारी, ओम प्रकास महतो, प्रदीप पासवान, सकलदेव प्रसाद, खोखन रविदास, मागन बाउरी, परितोष राय आदि थे. घटना के बाद पत्नी राधा मुर्मू, पुत्र प्रकाश और अभय मुर्मू का रो-रो कर बुरा हाल है. लखींद्र गोपालपुरा कॉलोनी इसीएल क्वार्टर में रहता था. उसका पैतृक गांव मंझलाडीह, निरसा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >