थावे मंदिर में दर्शन को उमड़े भक्त, लगा भीषण जाम

गोपालगंज. बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे में सामवार को दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के कारण गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 पर महाजाम के हालात बन गये. थावे बस स्टैंड से मंदिर

गोपालगंज. बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे में सामवार को दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के कारण गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 पर महाजाम के हालात बन गये. थावे बस स्टैंड से मंदिर तक जाम से लोग जूझने लगे, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. यह जाम थावे बस स्टैंड, थावे बाजार से लेकर मुकेरी टोला गांव और थावे मंदिर गोलंबर से होते हुए टोल टैक्स तक लगा रहा. सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. जाम में स्कूली बसें, थावे दुर्गा मंदिर पर पूजा करने वाले श्रद्धालु और एंबुलेंस जैसी गाड़ियां भी फंसी रहीं. जाम का सबसे अधिक असर स्थानीय व्यवसायियों पर पड़ता है. दुकानदारों का कहना है कि हर सोमवार और शुक्रवार को दिन भर जाम लगा रहता है. जाम के कारण उनकी बिक्री लगभग ठप हो जाती है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थावे पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया. हालांकि, श्रद्धालुओं को देखते हुए प्रशासन की ओर से कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया था. पुलिस मुस्तैद रहती, तो जाम जैसे हालात पैदा नहीं होते. थावे से चितरंजन उपाध्याय की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >