तेली साहू समाज संघर्ष समिति के प्रखंड अध्यक्षों के नाम घोषित

चतरा. तेली साहू समाज संघर्ष समिति की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष कृष्णा कुमार साहू के आवास पर हुई. इस मौके पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू, प्रदेश

चतरा. तेली साहू समाज संघर्ष समिति की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष कृष्णा कुमार साहू के आवास पर हुई. इस मौके पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू, प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही समेत कई उपस्थित थे. बैठक में सर्वसम्मति से कुल छह प्रखंड अध्यक्ष की घोषणा की गयी. जिसमें राजेश कुमार साहू को चतरा नगर, सुनील कुमार साव को चतरा ग्रामीण, मनोज प्रसाद साहू को जोरी, कमलेश प्रसाद साहू को दंतार, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता को गिद्धौर व बसंत कुमार साव को टंडवा का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. सभी को माला पहना कर स्वागत किया गया. मौके पर नंदकिशोर प्रसाद, यमुना प्रसाद उर्फ मंदूर साव, मदन साव, रामू साव, डॉ पिंटू कुमार, गौतम साव, अशोक साव, बालेश्वर प्रसाद साहू, गजेंद्र साव, सत्येंद्र कुमार, उमेश साव, राजू साव, प्रकाश साव समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

DINBANDHU THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >