प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा-कुंजबोना मुख्य सड़क स्थित लब्दाघाटी में सोमवार को एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक सहित कुल 10 लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, बिना नंबर का टेंपो सिमलोंग ओपी क्षेत्र के बेहड़ा पहाड़ गांव से सवारी लेकर लिट्टीपाड़ा साप्ताहिक हाट की ओर जा रहा था. इसी दौरान लब्दाघाटी ढलान पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के क्रम में चालक ने नियंत्रण खो दिया. टेम्पो सड़क पर ही दो बार पलट गया और खाई में गिरने से बच गया. इस दुर्घटना में टेंपो चालक मिलन साहा (20), देवा पहाड़िया (36), रामा पहाड़िया (23), दाबी पहाड़िन (35), बामड़ी पहाड़िन (22), मैसी पहाड़िन (45), दाबी पहाड़िन (20), चिकना पहाड़िया (36), बामड़ी पहाड़िन (62) और आसना पहाड़िया (25) घायल हो गये. सभी घायल सिमलोंग ओपी क्षेत्र के बेहड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मिलन साहा और चिकना पहाड़िया को सदर अस्पताल, पाकुड़ रेफर कर दिया गया है. इधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपो जब्त कर थाने ले आई. मामले की जांच में जुट गयी है.
तेज रफ्तार टेंपो पलटा, चालक समेत 10 घायल, दो रेफर
प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा-कुंजबोना मुख्य सड़क स्थित लब्दाघाटी में सोमवार को एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक सहित कुल 10 लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार,
