तेज आंधी से गिरी पेड़ की डाली, आवागमन रुका

सासाराम (रोहतास). सासाराम में अचानक आयी तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया. तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों

सासाराम (रोहतास). सासाराम में अचानक आयी तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया. तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गये, जिससे आवागमन बाधित हो गया. इसी क्रम में सीएस कार्यालय के मुख्य गेट के समीप विशाल वृक्ष की डाली गिर पड़ा, जिससे गेट पूरी तरह अवरुद्ध हो गया. वृक्ष कि डाली गिरने के कारण लोगों को कार्यालय परिसर में आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई कर्मचारी और आम नागरिक काफी देर तक फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी. आंधी-पानी के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही और कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गयी. अचानक बदले मौसम ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया. हालांकि, देर शाम तक मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. फिलहाल, मौसम खुशगवार होने से लोगों में काफी खुशी है. सीएस कार्यालय भी हुआ प्रभावित तेज आंधी से सासाराम सिविल सर्जन के कार्यालय के गेट के पास पेड़ की बड़ी डाली गिर गयी, जिससे वहां आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. इससे ऑफिस आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ा. बूंदाबांदी होने से सड़कों पर गंदगी पसर गयी. डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >