सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए एचपीवी का टीका जरूरी: डॉ रत्नेश

धुरकी सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू प्रतिनिधि, धुरकी (गढ़वा) धुरकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान की विधिवत शुरुआत की गयी. अभियान का

धुरकी सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू प्रतिनिधि, धुरकी (गढ़वा) धुरकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान की विधिवत शुरुआत की गयी. अभियान का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रत्नेश कुमार व विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर डॉ रत्नेश कुमार ने टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 14 वर्ष की आयु की किशोरियों के लिए यह टीका लेना अनिवार्य है. यह टीका न केवल सर्वाइकल कैंसर से बचाव करता है, बल्कि किशोरियों को कई अन्य स्वास्थ्य सुरक्षा भी प्रदान करता है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि यह अभियान आज से अगले तीन महीनों तक निरंतर चलेगा. रविवार को छोड़कर प्रत्येक कार्य दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण किया जायेगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सरकार के उद्देश्यों को पूरा करते हुए अधिक से अधिक किशोरियों को इसका लाभ पहुंचाया जा सके. विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव ने भी किशोरियों से निडर होकर टीका लगवाने की अपील की. अभियान के शुरुआती चरण में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की पांच छात्राओं ने टीका लगाकर किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >