सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

हजारीबाग. दसवीं बोर्ड में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मालवीय मार्ग के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्कूल के अनिकेत राणा 438 अंक लाकर स्कूल टॉपर बना. अनिमेश कुमार सिंह 434

हजारीबाग.

दसवीं बोर्ड में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मालवीय मार्ग के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्कूल के अनिकेत राणा 438 अंक लाकर स्कूल टॉपर बना. अनिमेश कुमार सिंह 434 अंक के साथ द्वितीय स्थान, विकास कुमार यादव 421 अंक लाकर तृतीय स्थान, स्नेहा कुमारी 394 अंक लाकर चौथा व राजकुमार 390 अंक लाकर पंचम स्थान प्राप्त किया. विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नवल किशोर कर्ण, सचिव ज्ञानचंद मेहता, सह सचिव सौरभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बादल गोयल, प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा समेत विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >