Sports : शशि शेखर ने लद्दाख के यूटी कांगड़ी पर फहराया तिरंगा

वरीय संवाददाता, रांची झारखंड के युवा पर्वतारोही शशि शेखर ने लद्दाख की 6,070 मीटर ऊंची और दुर्गम चोटी ‘यूटी कांगड़ी-I’ को सफलतापूर्वक फतह किया. शशि शेखर ने इस दुर्गम चोटी

वरीय संवाददाता, रांची झारखंड के युवा पर्वतारोही शशि शेखर ने लद्दाख की 6,070 मीटर ऊंची और दुर्गम चोटी ‘यूटी कांगड़ी-I’ को सफलतापूर्वक फतह किया. शशि शेखर ने इस दुर्गम चोटी में भारत का तिरंगा और झारखंड पर्यटन का झंडा फहराया. उन्होंने यह चढ़ाई पर्वतारोहण की सबसे चुनौतीपूर्ण अल्पाइन स्टाइल में पूरी की. बिना किसी पोर्टर, शेर्पा या बाहरी सहायता के अभियान पूरा किया. शशि शेखर ने अभियान की शुरुआत 13 जून को लेह से शुरू की. 14 जून को वे बेस कैंप पहुंचे और 15 जून की रात 3:00 बजे उन्होंने शिखर के लिए अंतिम चढ़ाई पूरी की. पूरे अभियान में शशि के साथ उनके मित्र फुंसोग नामग्याल उनके सहभागी रहे. दोनों ने तेज हवाओं, न्यूनतम तापमान और बर्फ से ढकी तीखी ढलानों जैसी मुश्किल परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना करते हुए यह लक्ष्य प्राप्त किया. शशिशेखर ने कहा कि यह चढ़ाई मेरे लिए सिर्फ एक व्यक्तिगत विजय नहीं थी, बल्कि झारखंड की पहचान को हिमालय की ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास था. गाेमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो के पुत्र शशि शेखर के नाम पर्वतारोहण की कई उपलब्धियां हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND MOHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >