एसपी ने की एक दर्जन मामलों की सुनवाई

कई मामलों का किया ऑन द स्पॉट निष्पादन

अररिया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी जितेंद्र कुमार द्वारा गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यालय में मौजूद एक दर्जन महिला-पुरुष फरियादियों के मामलों की जन सुनवाई हुई. एसपी ने लोगों की बारी-बारी से फरियाद सुनी. वहीं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से आये फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखी. जिस पर एसपी ने कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन करते हुए संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिये. साथ ही फरियादियों के मामले में संबंधित थानाध्यक्ष के समक्ष निष्पादन के लिए भेजा गया. एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार में जो भी मामले आते हैं. उसे त्वरित गति से निष्पादन कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जानकारी दें. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा सप्ताह में 02 से 03 दिन जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है. जिससे अधिक से अधिक मामले की जनसुनवाई संभव हो व दूरदराज से आये फरियादियों को लाभ पहुंच सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >