सोनसा गांव में धान की हुई क्रॉप कटिंग

हिसुआ. बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत शनिवार को हिसुआ की सोनसा पंचायत के डुमरी गांव में धान की क्रॉप कटिंग की गयी. इस दौरान प्रति कट्ठा सही उपज

हिसुआ.

बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत शनिवार को हिसुआ की सोनसा पंचायत के डुमरी गांव में धान की क्रॉप कटिंग की गयी. इस दौरान प्रति कट्ठा सही उपज का आकलन किया जा सकेगा. बीडीओ देवानंद कुमार सिंह, बीसीओ मुकुल कुमार वर्मा, कृषि समंवयक शंकर कुमार, किसान सलाहकार रामप्रवेश कुमार की उपस्थिति में कॉप कटिंग की गयी. बीसीओ ने बताया कि इस साल क्षेत्र में धान की अच्छी फसल हुई है. लक्ष्य से अधिक पैदावार होने की पूरी संभावना है. किसानों में इसको लेकर खुशी है. इस वर्ष धान की अच्छी फसल के लिए मौसम हर तरह से अनुकूल रहा. बीडीओ ने भी क्षेत्र की अच्छी फसल को देखकर खुशी जाहिर की. किसानों को उनकी मेहनत का समुचित फल मिलने की बातें कही. किसान श्रवण कुमार, अमिरक राजवंशी, आनंदी सिंह, नवल किशोर सिंह की उपस्थिति में उनके खेतों में क्रॉप कटिंग की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >