संत रैदास जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय

सिमरिया. प्रखंड के बेलगड्डा गांव में संत रैदास की 649वीं जयंती मनाने को लेकर आंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों की बैठक झरी राम कि अध्यक्षता में हुई. जिसमें संत रैदास

सिमरिया. प्रखंड के बेलगड्डा गांव में संत रैदास की 649वीं जयंती मनाने को लेकर आंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों की बैठक झरी राम कि अध्यक्षता में हुई. जिसमें संत रैदास जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया. कहा गया कि 31 जनवरी को शोभा यात्रा निकाली जायेगी. साथ ही रात आठ बजे से व्यास राजमुनी टीम द्वारा भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जायेगा. एक फरवरी को संत रैदास की जयंती मनायी जायेगी. बैठक में अध्यक्ष जगदीश राम, कोषाध्यक्ष उपेंद्र राम, सचिव रिंकू राम, उपाध्यक्ष विजय राम, उपसचिव पवन राम के अलावा पप्पू कुमार, राजू राम, केश्वर राम, रामप्रवेश राम, रामेश्वर राम, भानु प्रताप राम, गोपाल राम, उदय राम, संदीप, आशीष, शैलेश, मुकेश कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

DINBANDHU THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >