संत निरंकारी स्वयंसेवकों ने 126 यूनिट किया रक्तदान

गया जी. सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन जोनल इंचार्ज

गया जी. सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन जोनल इंचार्ज राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया. इस शिविर का उद्घाटन रेड क्रॉस के अध्यक्ष उपेंद्र नारायण सिंह व संत निरंकारी सत्संग के प्रभारी आरके सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. रेड क्रॉस, गया के उपाध्यक्ष डॉ राम सरेख सिंह, रक्त केंद्र के संयोजक डॉ प्रदीप अग्रवाल, डॉ अंबुज कुमार, राम कुमार मेहता, डॉ आदित्य तिवारी, मृत्युंजय कुमार, अरीबा अंजुम, राम बरन यादव, मनोज कुमार, विनोद कुमार, मधु कुमारी सहित तकनीकी सहायक दल के सभी सदस्यों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया. इस रक्तदान शिविर में संत निरंकारी सत्संग के स्वयंसेवकों द्वारा 126 यूनिट रक्तदान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >