संगठन विस्तार को गति देने के लिए पालक नियुक्ति का निर्देश

:विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक चतरा. विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक रविवार को पत्थलदास मंदिर प्रांगण में हुई. अध्यक्षता

:विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक चतरा. विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक रविवार को पत्थलदास मंदिर प्रांगण में हुई. अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य विश्व हिंदू परिषद के धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान को लेकर कार्ययोजना तैयार करना व पूरे जिले में संगठन विस्तार पर विचार-विमर्श करना था. इस दौरान जिला व प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मजबूती, कार्य प्रणाली व आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन के मूल सिद्धांतों, कार्यकर्ताओं की भूमिका व सेवा, संस्कार व समर्पण के भाव को रेखांकित करना है. उन्होंने संगठन विस्तार को गति देने के लिए प्रत्येक प्रखंड में पालक नियुक्त करने के लिए सभी प्रखंडों में बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया. जिला मंत्री सुधीर कुमार ने धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया. मौके पर नगर मंत्री के रूप में श्वेतांग उपाध्याय, नगर सह संयोजक के रूप में सुभाष कुमार, ग्रामीण अध्यक्ष के रूप में मुकेश कुमार तथा टंडवा बजरंग दल गौरक्षा प्रमुख के रूप में श्रवण कुमार का मनोनयन किया गया. संचालन जिला मंत्री सुधीर कुमार ने किया. बैठक में मुख्य रूप से सह मंत्री संतोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता, बजरंग दल जिला संयोजक अंकित पांडेय, जिला विद्यार्थी प्रमुख राजा कुमार, जिला सह संयोजक ठाकुर राकेश रंजन, जिला अर्चक पुरोहित प्रमुख मनोज पांडे, जिला समरसता प्रमुख रिंकू कुमार, टंडवा अध्यक्ष सोनू भुईयां, ग्रामीण अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रखंड प्रचार प्रमुख अजय मौर्य, बचरा अध्यक्ष सुनील साव सहित विभिन्न प्रखंडों से आये कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >