संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकता युवक का शव बरामद

गोविंदगंज. बहादुरपुर पंचायत के खजुरिया गांव के कमरे में फंदे से लटकता हुआ एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम बरामद कर पोस्टमार्टम के

गोविंदगंज. बहादुरपुर पंचायत के खजुरिया गांव के कमरे में फंदे से लटकता हुआ एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. मृतक की पहचान खजुरिया गांव के मदन राउत के पुत्र नीतीश कुमार (22) के रूप में हुई है. वहीं पुलिस युवक की हत्या है या आत्महत्या घटना की पड़ताल में जुटी थी. मृतक दो भाइयों में छोटा है. फिलहाल मृतक का पिता व बड़ा भाई बेंगलुरु में रहकर मजदूरी का काम करते है. वहीं मृतक अपनी गूंगी मां व छोटी बहन के साथ घर पर रहकर गांव में ही चालक का काम करता था. शुक्रवार की शाम युवक अपने कमरे में एलवेस्टर के छत में लगे बांस के कुंडी के सहारे साड़ी के फंदे से लटका हुआ था, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटका शव बरामद किया. घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म था. फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी थी. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >