संदेहास्पद स्थिति में मिले शव मामले में केस दर्ज

राघोपुर. राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज स्थित एक मकान में रविवार को संदेहास्पद स्थिति में रंधीर दास के मिले शव मामले में मृतक के भाई द्वारा दिये गये आवेदन पर

राघोपुर. राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज स्थित एक मकान में रविवार को संदेहास्पद स्थिति में रंधीर दास के मिले शव मामले में मृतक के भाई द्वारा दिये गये आवेदन पर यूडी केस दर्ज अनुसंधान शुरू कर दिया है. मालूम हो कि गणपतगंज स्थित एक मकान में मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिणे गांव निवासी 45 वर्षीय रंधीर दास किराये पर कमरा लेकर रहता था. जहां एनएचएआइ के नाला निर्माण कार्य हेतु मजदूर मुहैया कराता था. रविवार की सुबह जब उसके कमरे से दुर्गंध आने लगा तो पड़ोसियों ने उसके कमरे को खोलकर देखा तो उसका शव अर्धनग्न अवस्था में कमरे के फर्श पर था. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया. मृतक के भाई विजय कुमार दास के दिए आवेदन के आधार पर पुलिस ने कांड अंकित कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >