प्रतिबंधित दवा के साथ तस्कर गिरफ्तार

लौकहा एसएसबी कैंप के जवानों ने गश्ती के दौरान प्रतिबंधित दवा के साथ एक टेंपो सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

खुटौना. लौकहा एसएसबी कैंप के जवानों ने गश्ती के दौरान प्रतिबंधित दवा के साथ एक टेंपो सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. सीमा क्षेत्र में गश्ती कर रहे जवानों ने एक टेम्पो को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान टेम्पो से कोरेक्स कफ सिरप बरामद हुआ. कैंप में लाकर एसएसबी जवानों ने गिनती की. जिसमें 500 बोतल प्रतिबंध कोरेक्स सिरप बरामद हुआ. सिरप बरामद होते ही तस्कर से पूछताछ शुरू की गई. जिसमें वह अपना नाम श्रवण कुमार गुप्ता जो लौकहा का रहने वाला बताया है. पूछताछ में तस्कर ने मास्टरमाइंड लौकहा निवासी पंकज कुमार साह के नाम का खुलासा किया. एसएसबी ने गिरफ्तार तस्कर को अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए लौकहा थाना पुलिस को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >