राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में गोड्डा में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन

कारगिल चौक पर ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी और पुतला दहन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान और उनके प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में रविवार को गोड्डा के कारगिल चौक पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया. भाजपा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी महिला का अपमान पूरे समाज और राष्ट्र का अपमान है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दिया कि राष्ट्रपति के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बड़ी संख्या में उपस्थित आदिवासी कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक जोश के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की और ममता बनर्जी सरकार के रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की. इस मौके पर एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील टुडू, अनिता सोरेन, रवींद्र महतो, संजीव टेकरीवाल, शिवेश वर्मा, सुभाष चंद्र, श्रवण महतो, राजेश पाल, राजू मंडल सहित कई आदिवासी कार्यकर्ता और भाजपा सदस्य प्रदर्शन में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >