संवाददाता, पटना राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों को यू-डायस प्लस पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रों का क्लास प्रोग्रेशन अपलोड करना अनिवार्य है. इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी कर दिया गया है. जारी निर्देश के अनुसार सभी विद्यालयों को स्टूडेंट मॉड्यूल में बच्चों की कक्षा उन्नयन (क्लास प्रोग्रेशन) की प्रक्रिया स्वयं या साइबर कैफे के माध्यम से सुनिश्चित करनी होगी. साथ ही, जिन छात्रों का आधार सत्यापन हो चुका है, उनके लिए अपार आइडी निर्माण भी अनिवार्य रूप से कराने को कहा गया है. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता, लॉगिन या पासवर्ड संबंधी समस्या के समाधान के लिए संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क करने को कहा गया है. दो मई तक सभी विद्यालयों को अपने जिलों में अपने यहां नामांकित छात्रों का क्लास प्रोग्रेशन ऑनलाइन अपडेट करने के साथ-साथ अपार आइडी निर्माण की प्रक्रिया भी पूर्ण कर लेनी होगी.
स्कूलों को दो मई तक पोर्टल पर क्लास प्रोग्रेशन अपडेट करने का निर्देश

स्कूलों को दो मई तक पोर्टल पर क्लास प्रोग्रेशन अपडेट करने का निर्देश
Copied link
संवाददाता, पटना राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों को यू-डायस प्लस पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रों का क्लास प्रोग्रेशन अपलोड करना अनिवार्य है. इस संबंध में