नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की हुई पूजा-अर्चना, मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आस्था और भक्ति के इस अद्भुत संगम ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया है

सुपौल. नवरात्र पर्व के पांचवें दिन सार्वजनिक दुर्गा मंदिर गांधी मैदान, बड़ी दुर्गा स्थान निराला नगर, माल गोदाम में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई. इस अवसर पर नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है. रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक पंडाल से मंदिर दुल्हन की तरह सजा हुआ नजर आ रहा है. नवरात्रि को लेकर प्रतिदिन संध्या आरती के समय मंदिर के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है. श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए मेला कमेटी की ओर से भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां श्रद्धा के साथ सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं. पंडित धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि स्कंदमाता शेर पर विराजमान रहती हैं और उनकी चार भुजाएं हैं. उन्होंने कहा कि माता की पूजा-अर्चना स्नान कर विधिपूर्वक करने से तथा “देवी सर्वभूतेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः” मंत्र का जाप करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. गांधी मैदान मेला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी नवरात्रि उत्सव को बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. लगातार नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी. नवरात्रि पर्व के इस पांचवें दिन मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा. आस्था और भक्ति के इस अद्भुत संगम ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >