सिमरिया में नौ अखाड़ों से निकलेगी झांकी, समय निर्धारित

सिमरिया. रामनवमी पूजा महासमिति की बैठक रविवार को डाक बंगला में हुई, जिसकी अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष बिनोद बिहारी पासवान ने की. बैठक में नौ अखाड़ा के अध्यक्ष व सचिव

सिमरिया. रामनवमी पूजा महासमिति की बैठक रविवार को डाक बंगला में हुई, जिसकी अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष बिनोद बिहारी पासवान ने की. बैठक में नौ अखाड़ा के अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए. इस दौरान सुभाष चौक पर दसवीं की रात होने वाले झांकी प्रदर्शन को लेकर समय सारिणी का निर्धारण किया गया. जुलूस दसवीं की रात 11 बजे से दूसरे दिन के 12 बजे तक चलेगा. जिसमें धर्मवीर क्लब बानासाड़ी की झांकी जुलूस का प्रदर्शन रात 11 बजे से लेकर 12 बजे तक, पुराना अखाड़ा बाजार टांड़ 12 बजे से 12:30 बजे तक, युवा ज्योति क्लब साबनो 12:30 से 1:00 बजे तक, रामनवमी पूजा समिति पगार रात 1:00 बजे से 1:30 बजे तक, कर्मवीर क्लब गोवा कला रात 1:30 बजे से 2:00 बजे तक, नव युवा जागृति क्लब हर्षनाथपुर रात 2:00 बजे से 2:30 बजे तक, एकता क्लब रोल रात 2:30 बजे से 3:00 बजे तक, रामनवमी पूजा समिति डाड़ी 3:00 बजे से 3:30 बजे तक व सनातन युवा क्लब एदला की झांकी का प्रदर्शन रात 3:30 बजे से लेकर 4:00 बजे किया जायेगा. बैठक में प्रमुख रोहन साव, उपप्रमुख सह महासचिव दामोदर गोप, जिप सदस्य देवनंदन साहू, लखन प्रसाद साहू, रामगुलाब राम, करम साहू, राजीव कुमार,दयानिधि सिंह, मनोरंजन महाजन,सुबोध पांडेय, रमन कुमार साहू, नित्यानंद सिंह, महेंद्र सिंह, नेमधारी महतो, राजेश कुमार, ईश्वरी कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >