सिमरिया में झंडोत्तोलन के समय निर्धारित

सिमरिया. गणतंत्र दिवस को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रभारी एसडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें झंडोत्तोलन का समय तय किया गया.

सिमरिया. गणतंत्र दिवस को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रभारी एसडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें झंडोत्तोलन का समय तय किया गया. सुबह 8:30 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. 8:45 बजे अनुमंडल कार्यालय स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुष्पाजंलि अर्पित किया जायेगा. इसके बाद 9:00 बजे अनुमंडल कार्यालय में, 9:15 बजे प्रखंड कार्यालय में, 9: 30 बजे पुलिस निरीक्षक कार्यालय में, 9:45 बजे सिमरिया थाना में, 10:00 बजे रेफरल अस्पताल में, 10:15 बजे अनुमंडलीय स्तर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर व 10:45 बजे सभी पंचायत सचिवालयों में झंडोत्तोलन किया जायेगा. प्रभातफेरी निकालने व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर प्रमुख रोहन साव, बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, उपप्रमुख दामोदर गोप, जिप सदस्य देवनंदन साहू, रोहिणी देवी, मुखिया बिनोद महतो, शकुंतला देवी, पार्वती देवी, सुधीर सिंह, अक्षयवट सिंह, मंडल अध्यक्ष दयानिधि सिंह, करम साहू, नेमधारी महतो, परमेश्वर यादव, भूपेंद्र ठाकुर, मालेश्वर साहू, भोला सिंह, तुलसी शर्मा सहित कई विभाग के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >