सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के पूर्व संरक्षक की मनायी गयी पहली पुण्यतिथि

फोटो-2- शहर के कुशवाहा सभा भवन में पुण्यतिथि में शामिल एसोसिएशन के सदस्य. सासाराम ग्रामीण. शहर के कुशवाहा सभा भवन में गुरुवार को नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन, भागलपुर

फोटो-2- शहर के कुशवाहा सभा भवन में पुण्यतिथि में शामिल एसोसिएशन के सदस्य. सासाराम ग्रामीण. शहर के कुशवाहा सभा भवन में गुरुवार को नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन, भागलपुर जिला के पूर्व संरक्षक सह रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह के दादा स्व हरिप्रसाद सिंह की पहली पुण्यतिथि मनायी गयी. वरिष्ठ संघीय पदाधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकरी व समाजसेवियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया. अपने श्रधांजलि संदेश ने संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रामायण पांडेय एलौंन ने कहा कि स्व सिंह का भागलपुर व नवादा में संगठन को मजबूत करने एवं वरिष्ठ नागरिकों की सेवा मे महत्वपूर्ण योगदान रहा है. श्रद्धांजलि देने वालो में स्वामी रंजितेशानन्द, सत्यनारायण स्वामी, बबन सिंह, जगरोपन सिह, सुग्रीव प्रसाद सिंह, काशीनाथ पांडेय, बैजनाथ गुप्ता, रमाशंकर पांडेय, सरिता देवी, विनोद सिह, दिवाकर तिवारी, जग्गनाथ सिह, विष्णुशंकर तिवारी, बद्रीनारायण सिह, सन्तन सिह, प्रभाकर तिवारी, रामनारायण सिह, मृत्युंजय सिह, रामएकबाल चौबे, सुरेंद्र दुबे, शिवजी सिंह, रामावतार मौर्या विमल पांडेय सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >