संवाददाता, पटना चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (सीएनएलयू) ने साइबर सुरक्षा के बढ़ते महत्व को देखते हुए दो-वर्षीय एमएससी (साइबर सिक्यूरिटी एंड डिजिटल फोरेंसिक-सीएसडीएफ) कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है. यह कोर्स शैक्षणिक सत्र 2026-28 से संचालित होगा. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो फैजान मुस्तफा ने बताया कि यह कार्यक्रम डिजिटल युग की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें साइबर क्राइम जांच, डिजिटल साक्ष्य विश्लेषण और डेटा सुरक्षा जैसे अहम विषय शामिल होंगे. इससे छात्रों को उभरते साइबर क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलेगा. गौरतलब है कि डिजिटल अपराधों में लगातार बढ़ोतरी के बीच ऐसे विशेष पाठ्यक्रमों की मांग तेजी से बढ़ रही है. सीएनएलयू का यह कदम राज्य में तकनीकी और विधिक शिक्षा के समन्वय की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है.
सीएनएलयू में साइबर सिक्योरिटी व डिजिटल फॉरेंसिक में दो-वर्षीय एमएससी कोर्स शुरू

सीएनएलयू में साइबर सिक्योरिटी व डिजिटल फॉरेंसिक में दो-वर्षीय एमएससी कोर्स शुरू
Copied link
संवाददाता, पटना चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (सीएनएलयू) ने साइबर सुरक्षा के बढ़ते महत्व को देखते हुए दो-वर्षीय एमएससी (साइबर सिक्यूरिटी एंड डिजिटल फोरेंसिक-सीएसडीएफ) कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की