श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र के पुण्य स्नान उत्सव पर निकाली शोभायात्रा, प्रार्थना व उषा कीर्तन से गूंजा आश्रम

संवाददाता, देवघर. सत्संग आश्रम में बुधवार को श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 52वां पुण्य स्नान उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. पूरे दिन आश्रम परिसर में

संवाददाता, देवघर. सत्संग आश्रम में बुधवार को श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 52वां पुण्य स्नान उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. पूरे दिन आश्रम परिसर में भक्तिमय माहौल रहा. राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों अनुयायियों ने उत्सव में भाग लेकर ठाकुर जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की. मान्यता है कि वर्ष 1966 में इसी दिन श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी की इच्छा अनुसार नये स्नान कुंड में पहली बार स्नान कराया गया था. तभी से प्रतिवर्ष इस दिन को पुण्य स्नान उत्सव के रूप में मनाया जाता है. कार्यक्रम की शुरुआत अल सुबह चार बजे उषा कीर्तन से हुई. इसके बाद सुबह 4:59 बजे समवेत प्रार्थना आयोजित की गयी. इस दौरान ठाकुर जी के ग्रंथों का पाठ किया गया और उनके उपदेशों पर प्रवचन दिया गया. सुबह 6:30 बजे बड़नाप मंडप में संगीतांजलि कार्यक्रम हुआ, जिसमें भक्तों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को आध्यात्मिक बना दिया. सुबह 8:15 बजे निवृत निकेतन भवन से श्रीश्री ठाकुर जी व बड़ मां की अष्टधातु निर्मित प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजी ट्रॉली पर रखा गया और श्रीश्री आचार्य देव अर्कद्वितीय चक्रवर्ती के नेतृत्व में शोभायात्रा में शामिल अनुयायियों ने पूरे आश्रम परिसर में भ्रमण किया. आश्रम में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया. इसके बाद प्रतिमा को स्नान कुंड लाया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगाजल, केवड़ा और इत्र मिश्रित जल से विधिवत स्नान कराया गया. स्नान अनुष्ठान के बाद पुनः प्रतिमा को पूरे आश्रम में भ्रमण कराते हुए निवृत निकेतन में स्थापित किया गया. दोपहर एक बजे से देर शाम तक आनंद बाजार में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. वहीं शाम सात बजे से स्नान कुंड के समीप सत्संग, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए. पूरे दिन आश्रम में भक्तों की भीड़ और जयघोष से सत्संग आश्रम हाइलाइटर . गंगाजल, केवड़ा और इत्र से किया गया पावन स्नान, भक्ति में डूबा सत्संग आश्रम 52वें पुण्य स्नान उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब सत्संग आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार, शोभायात्रा व भजन-कीर्तन से भक्तिमय बना माहौल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeev Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >