शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी में 5639 प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों कार्रवाई

गोपालगंज. गोपालगंज में शिक्षकों की उपस्थिति व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गयी है. इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों ने एक ही दिन में 5639 प्रधानाध्यापकों और

गोपालगंज. गोपालगंज में शिक्षकों की उपस्थिति व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गयी है. इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों ने एक ही दिन में 5639 प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों की कार्यशैली की गंभीर तस्वीर उजागर कर दी है. वहीं, इस खुलासे के बाद शिक्षा विभाग पूरी तरह सख्त हो गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने सभी संबंधित शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों से 72 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. जांच में सामने आया कि 445 शिक्षक “ऑन ड्यूटी” दर्ज थे, लेकिन वे न तो विद्यालय में मौजूद थे और न ही निर्धारित कार्य कर रहे थे. वहीं 2400 शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये. इसके अलावा 2794 शिक्षक निर्धारित समय के बाद स्कूल पहुंचे और देर से अपनी उपस्थिति दर्ज की. इससे ऑनलाइन हाजिरी और वास्तविक उपस्थिति के बीच बड़ा अंतर उजागर हुआ है. विभाग ने प्रधानाध्यापकों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं. कई मामलों में गड़बड़ी की जानकारी होने के बावजूद न तो इसे रोका गया और न ही उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया।.इसे कर्तव्य में लापरवाही के साथ संभावित मिलीभगत के रूप में देखा जा रहा है. जांच में यह भी पाया गया कि जनगणना कार्य में लगे कुछ शिक्षक “ऑन ड्यूटी” दिखाकर दोनों जिम्मेदारियों का सही निर्वहन नहीं कर रहे थे. जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जनगणना का कार्य विद्यालय समय से पहले या बाद में किया जाये. डीइओ ने चेतावनी दी है कि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसमें वेतन रोकना भी शामिल हो सकता है. अब इ-शिक्षाकोष के माध्यम से रोजाना निगरानी की जाएगी, जिससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >