शहर को कचरा मुक्त बनाने के साथ हरियाली अभियान चला रहा निगम : मेयर

मोतिहारी. स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में शहर को अव्वल दर्जा मिले, इसको लेकर नगर निगम प्रशासन ने पूरी ताकत झोक दी है. शहर को खुले में कचरा से मुक्त बनाने के

मोतिहारी. स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में शहर को अव्वल दर्जा मिले, इसको लेकर नगर निगम प्रशासन ने पूरी ताकत झोक दी है. शहर को खुले में कचरा से मुक्त बनाने के इस अभियान में निगम प्रशासन सभी स्तर पर तैयारी में जुटा है. इनमें शहर के मुख्य पथ के कचरा डंपिंग प्वाइंट को व्यवस्थित करने के साथ ही वहां प्लांटेशन किये जा रहे है. इससे शहर स्वच्छ दिखेगा, वहीं प्लांटेशन से पर्यावरण संरक्षित होगा. इस कड़ी में सोमवार को मेयर प्रीति कुमार, नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव व 39 के पार्षद प्रतिनिधि हरि सिंह के द्वारा पौधा लगाया गया. नीम, पीपल के करीब दर्जनभर पौधे सड़क किनारे लगाये गये. नगर आयुक्त ने बताया कि छोटा बरियारपुर सहित अन्य जगहों पर पूर्व के कचरा प्वाइंट का उन्नयन कर पौधा रोपण किया जा रहा है. मेयर ने कहा कि यह कार्य से कचरा मुक्त शहर बनाने एवं स्वच्छ मोतिहारी, सुन्दर मोतिहारी के संकल्प का द्योतक है. मौके पर मेयर प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी प्रशांत कुमार चौधरी, प्रमुख स्वाच्छता निरीक्षक संजीव सिंह, स्वच्छता निरीक्षक बृजमोहन कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित रहे.

वार्डवासियों ने किया पार्क निर्माण की मांग

छोटा बरियारपुर के वार्ड 39 के लोगों ने मुख्य पथ में कचरा डंपिंग प्वाइंट की जगह प्लांटेशन किये जाने पर मेयर, नगर आयुक्त और वार्ड पार्षद के प्रति आभार प्रकट किया है. वही प्लांटेशन वाले जगह से सटे खाली जल-जमाव वाले जगह को डेवलप करने की मांग की है. लोगों ने कहा कि मुख्य पथ से सटे जल-जमाव वाले जगह की अच्छे से खुदाई करते हुए उसे पार्क के रूप में विकसित किया जाना चाहिए. इससे जहां वार्ड के लोगों को एक पार्क मिलेगा. वहीं मुख्य पथ से सटे होने के कारण शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >