सहायक शिक्षकों की नियुक्ति व स्थानांतरण पर सख्त निर्देश

साहिबगंज साहिबगंज जिला परिषद की अध्यक्ष मोनिका किस्कू की अध्यक्षता में शनिवार को मासिक बैठक हुई. बैठक में जिला परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट के रखरखाव हेतु उत्सव बैंक्वेट हॉल

साहिबगंज

साहिबगंज जिला परिषद की अध्यक्ष मोनिका किस्कू की अध्यक्षता में शनिवार को मासिक बैठक हुई. बैठक में जिला परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट के रखरखाव हेतु उत्सव बैंक्वेट हॉल को 10,000 रुपये महीने पर सौंपने का फैसला लिया गया. संवेदकों के नए रजिस्ट्रेशन पर भी विचार हुआ. हाट बाजार की नीलामी में विलंब के कारण लेसी को पूंजी नहीं मिली, इसलिए छः माह का समय विस्तार दिया गया. चांदपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र की निविदा रद्द की गयी. शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षकों की नियुक्ति व स्थानांतरण पर निर्देश दिए गए. सदन ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को हैंडपंप लगाने के लिए सदस्यों से अनुशंसा लेने को कहा. सभी विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा भी की गयी. बैठक में डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सतीश चंद्रा, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव, जिप सदस्य अब्दुल बारीक शेख, सहनारा बीवी, प्रताप राय, रानी हांसदा, जुबेदा सुल्ताना, मदन हांसदा, सुष्मिता देवी, सबीना किस्कू, रंजो कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार, आइटीडीए परियोजना निदेशक संजय कुमार दास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नू कुमार मिश्र, जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला भूमिसंरक्षण पदाधिकारी राहुल गुप्ता सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >