सिमरिया. सिमरिया इंटर कॉलेज में सोमवार को विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में सुगन महतो उपस्थित थे. इस दौरान सेवानिवृत्त प्राचार्य कन्हैया मिस्त्री को अंग वस्त्र भेंट कर विदाई दी गयी. साथ ही उनके कार्यकाल की सराहना की गयी. नये प्राचार्य जगदीश राणा का स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि ने कहा कि सेवानिवृत्त प्राचार्य ने कॉलेज को आगे ले जाने का काम किया है. सेवानिवृत्त प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों का जो प्यार स्नेह मिला है, उसे हमेशा याद रखूंगा. वे कॉलेज में 2002 से पदस्थापित थे. कार्यक्रम का संचालन प्रो आनंद कुमार सिंह ने किया. मौके पर प्रो त्रिवेणी राणा, जयप्रकाश सिंह, ठाकुर बिनोद प्रताप, फुलेंद्र प्रसाद वर्मा, मुकेश कुमार, अरविंद प्रकाश, प्रकाश कुमार, भागवत राम, गंदौरी साव, फुलवा देवी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
सेवानिवृत्त् प्राचार्य की विदाई व नये प्राचार्य का स्वागत
सिमरिया. सिमरिया इंटर कॉलेज में सोमवार को विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में सुगन महतो उपस्थित थे. इस दौरान सेवानिवृत्त प्राचार्य कन्हैया मिस्त्री
