सेवानिवृत्त पंचायत सचिव पर जानलेवा हमला, थाना में आवेदन

मयूरहंड. मयूरहंड निवासी सेवानिवृत्त पंचायत सचिव रामभरोसा सिंह पर रविवार की देर रात करीब 12 बजे कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया. जिससे उनके चेहरे, आंख, कान के ऊपर व

मयूरहंड. मयूरहंड निवासी सेवानिवृत्त पंचायत सचिव रामभरोसा सिंह पर रविवार की देर रात करीब 12 बजे कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया. जिससे उनके चेहरे, आंख, कान के ऊपर व हाथ में गंभीर चोट लगी है. श्री सिंह ने पुलिस को घटना की लिखित जानकारी दी. बताया है कि रविवार की देर रात शौच के लिए घर के बाहर दरवाजे पर निकले थे. इस दौरान एक व्यक्ति सिविल ड्रेस में खड़ा मिला. उससे पूछा कि क्या बात है, इतनी रात में क्यों खड़े हो, इसी बीच आठ से दस की संख्या में लोग हथियार से लैस होकर वर्दी में आये. सभी के मुंह ढके हुए थे. उक्त लोगों ने घर में घुस कर मेरे साथ मारपीट की. पटक दिया और कपड़ा से मेरा मुंह दबा दिया. किसी तरह शोर मचाया, तो वे लोग दो मोबाइल फोन लेकर भाग निकले. बाद में एक मोबाईल घर से 300 फीट की दूरी पर खेत में मिला. घटना के बाद से पूरा परिवार व गांव में दहशत का माहौल है. थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने कहा कि पुलिस हर तथ्यों की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >