सेवानिवृत्त् दारोगा को दी गयी विदाई

जोरी. वशिष्ठ नगर थाना परिसर में बुधवार की शाम विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां सेवानिवृत्त पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को विदाई दी गयी. थाना प्रभारी अमित

जोरी. वशिष्ठ नगर थाना परिसर में बुधवार की शाम विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां सेवानिवृत्त पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को विदाई दी गयी. थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने उन्हें उपहार भेंट कर विदाई दी. साथ ही उनके कार्यकाल की सराहना की. थाना प्रभारी ने कहा कि श्री सिंह ने सेवा काल के अंतिम पड़ाव में जिस तत्परता, धैर्य व ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, उससे अन्य पदाधिकारियों को सीखने की जरूरत है. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार यादव, एसआई चंदन कुमार शाही, एएसआई दिलीप कुमार नामता, रमापति कुम्हार, लक्ष्मण प्रसाद यादव, समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद सिंह, भैरव सिंह, मनोज सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. समारोह के अंत में वनभोज में व्यंजनों का लुत्फ उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >