सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख ने पाकुड़ शाखा का किया निरीक्षण

18 अप्रैल फोटो संख्या-05 कैप्शन- नए क्षेत्रीय प्रमुख का कार्यालय में स्वागत करते शाखा प्रबंधक व अन्य प्रतिनिधि, पाकुड़ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नए क्षेत्रीय प्रमुख दिव्येंदु कुमार

18 अप्रैल फोटो संख्या-05 कैप्शन- नए क्षेत्रीय प्रमुख का कार्यालय में स्वागत करते शाखा प्रबंधक व अन्य प्रतिनिधि, पाकुड़ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नए क्षेत्रीय प्रमुख दिव्येंदु कुमार ने पाकुड़ शाखा का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शाखा के कार्यों की समीक्षा कर बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता को परखा. उन्होंने शाखा प्रबंधक दिनेश्वर ठाकुर से बैंक से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली. प्रबंधक ने बताया कि धनबाद क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन 12 जिलों की शाखाएं संचालित होती हैं, जिनमें पाकुड़ सहित अन्य जिले शामिल हैं और सभी का संचालन धनबाद से किया जाता है. क्षेत्रीय प्रमुख श्री कुमार ने पदभार संभालने के बाद बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया. उन्होंने एमएसएमई, खुदरा एवं कृषि क्षेत्र में ऋण विस्तार को बढ़ावा देने, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को मजबूत करने तथा ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को प्राथमिकता बताया. कहा कि इन लक्ष्यों को लेकर बैंक स्तर पर आवश्यक पहल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >