सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख बने दिव्येन्दु

संवाददाता, जामताड़ा. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नये क्षेत्रीय प्रमुख के रूप में दिव्येन्दु कुमार ने पदभार संभाला. क्षेत्रीय प्रमुख का पदभार संभालने के बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जामताड़ा

संवाददाता, जामताड़ा. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नये क्षेत्रीय प्रमुख के रूप में दिव्येन्दु कुमार ने पदभार संभाला. क्षेत्रीय प्रमुख का पदभार संभालने के बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जामताड़ा ने उन्हें बधाई दी है. बता दें कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया धनबाद क्षेत्रीय कार्यालय से 12 जिलों की बैंक शाखाएं शामिल है. धनबाद से जामताड़ा सहित अन्य जिले की शाखाओं का नियंत्रण होता है. दिव्येन्दु कुमार ने क्षेत्रीय प्रमुख के पदभार लेने के बाद बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुदृढ़ एवं ग्राहक केंद्रित करने पर जोर दिया है. दिव्येन्दु कुमार अनुभवी बैंकिंग पेशेवर हैं, जिनके पास बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र में समृद्ध अनुभव है. उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थान से प्रबंधन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है. बैंकिंग संचालन, ऋण प्रबंधन, जोखिम आकलन एवं व्यवसाय विकास में विशेष दक्षता रखते हैं. उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में एमएसएमई, खुदरा एवं कृषि क्षेत्र में ऋण विस्तार को बढ़ावा देना, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को सुदृढ़ कर ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करना, ग्राहक केंद्रित सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देना, एनपीए प्रबंधन एवं परिसंपत्ति गुणवत्ता में निरंतर सुधार, वित्तीय समावेशन योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करना व ग्राहकों एवं हितधारकों के साथ मजबूत एवं विश्वासपूर्ण संबंध स्थापित करना है. मौके पर जामताड़ा शाखा प्रबंधक त्रिवेणी साव सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >