वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णधन सूत्रधर बने नगर पंचायत के विधिक सलाहकार

वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णधन सूत्रधर बने नगर पंचायत के विधिक सलाहकार

बारसोई बारसोई अनुमंडल क्षेत्र के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं विधि विशेषज्ञ कृष्णधन सूत्रधर को नगर पंचायत बारसोई का कानूनी सलाहकार नामित किया गया है. उनके नामांकन से नगर पंचायत के कानूनी मामलों को अनुभवी एवं दक्ष मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. कृष्णधन सूत्रधर लंबे समय से अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कानून के क्षेत्र में उनकी गहरी पकड़ और अनुभव के कारण वे क्षेत्र में एक सम्मानित पहचान रखते हैं. नगर पंचायत के विधिक सलाहकार के रूप में उनकी नियुक्ति को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने सकारात्मक पहल बताया है. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, पार्षद दीपक चंद्र दास, फैजान, प्रतिनिधि तिलक साहा सहित नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. विश्वास व्यक्त किया कि कृष्णधन सूत्रधर के अनुभव का लाभ नगर पंचायत को मिलेगा. विभिन्न कानूनी मामलों के निष्पादन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. कृष्णधन सूत्रधर ने नगर पंचायत द्वारा दिए गए दायित्व के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >