सड़कों पर ट्रैक्टर दौड़ा रहे किशोर, हादसे की आशंका

मेसकौर. मेसकौर प्रखंड के विभिन्न नदियों से ट्रैक्टरों से बालू का उठाव किया जाता है. ट्रैक्टरों में बालू लदा हुआ हो या खाली, रफ्तार उसकी तेज रहती है. लोगों को

मेसकौर.

मेसकौर प्रखंड के विभिन्न नदियों से ट्रैक्टरों से बालू का उठाव किया जाता है. ट्रैक्टरों में बालू लदा हुआ हो या खाली, रफ्तार उसकी तेज रहती है. लोगों को सड़क पार के समय दुर्घटना का संकट बना रहता है. ग्रामीण क्षेत्रों में सैकडों की संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकलते उन्हे भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है. प्राइवेट या सरकारी स्कूल जाने वाले बच्चों व शिक्षकों को ढाढ़र नदी, तिलैया नदी घाट से आने वाले तेज रफ्तार ट्रैक्टर से खतरा बना रहता है. सबसे बड़ा संकट इन दिनों कम उम्र के बच्चों के द्वारा ट्रैक्टर चलाने से हो रही है. अवैध बालू खनन के कारण ट्रैक्टर मालिक पुलिस से बचने के लिए छोटे किशोर बच्चों से गाड़ी चलवाते हैं. ताकि पकड़े जाने पर भी कोई बड़ी सजा नहीं हो. अक्सर पुलिस के पकड़ने के पहले ट्रैक्टर चालक या तो ट्रैक्टर को तेज रफ्तार के साथ लेकर भागने में सफल होते हैं या डाला खोलकर इंजन लेकर फरार होते हैं. मंझवे, सीतामढ़ी, बीजूबीघा या मेसकौर बाजारआदि में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से खतरा है. ठेकेदार प्रखंड के एसएच 103 पर दो-दो जगह बालू डम्प कर बालू का उठाव कर रहे हैं, इसके कारण सैकड़ो ट्रेक्टर एवं हाइवा बालू ढो रहे है. अधिक ट्रिप लगाने के चक्कर में गाड़ी को खूब स्पीड में बढ़ाते हैं जो दुर्घटना का कारण बन रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >