सड़क हादसे में जिला पार्षद सहित तीन लोग घायल

# सासाराम टोल प्लाजा के पास हुई सड़क दुर्घटना मोहनिया शहर. मोहनिया भाग-एक की जिला पार्षद गीता पासी बुधवार की शाम अपने परिवार के साथ डेहरी से लौट रही

# सासाराम टोल प्लाजा के पास हुई सड़क दुर्घटना मोहनिया शहर. मोहनिया भाग-एक की जिला पार्षद गीता पासी बुधवार की शाम अपने परिवार के साथ डेहरी से लौट रही थीं. इसी दौरान सासाराम टोल प्लाजा के पास बुधवार की शाम उल्टी दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में जिला पार्षद गीता पासी, उनकी पुत्री पूनम कुमारी तथा उनकी गोतनी गंभीर रूप से घायल हो गयी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. चिकित्सकों के अनुसार, घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बतायी जा रही है. वहीं, दुर्घटना में जिला पार्षद का वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है. इस संबंध में जानकारी देते हुए इलाज के दौरान घायल गीता पासी ने बताया की जब दुर्घटना हुई तो लगा कि अब उनका यह आखिरी समय है, लेकिन लोगों के दुआ और माता मुंडेश्वरी के आशीर्वाद से उनकी जान बच गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >