संवाददाता, जामताड़ा. दुलाडीह गांव के पास गुरुवार को सड़क हादसे में घायल युवक साहिल की इलाज के क्रम में शुक्रवार को मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मिहिजाम के बागजोरी निवासी सलमा खातून अपने दो बेटे, साहिल और तीन वर्षीय बिलाल के साथ श्यामपुर स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रही थीं. इसी दौरान दुलाडीह के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया. बाइक साहिल चला रहा था. घटना के बाद तीनों सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया. दुर्गापुर के विवेकानंद अस्पताल में इलाज के दौरान साहिल ने दम तोड़ दिया. साहिल की मौत ने पूरे बागजोरी गांव को स्तब्ध कर दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि साहिल अपने घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. तीन साल पहले एक हादसे में उसके पिता आबाद अंसारी का भी निधन हो गया था. शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने साहिल के शव के साथ जामताड़ा थाने पहुंचा और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की. ग्रामीणों ने मांग किया कि दुलाडीह रोड पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने का मांग किया.
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
संवाददाता, जामताड़ा. दुलाडीह गांव के पास गुरुवार को सड़क हादसे में घायल युवक साहिल की इलाज के क्रम में शुक्रवार को मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मिहिजाम
