सड़क दुर्घटना में जख्मी दुखाटोला के किसान की इलाज के दौरान मौत

खगड़िया. गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के दुखाटोला मुहल्ले के सड़क हादसे में जख्मी किसान की बुधवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गयी. उनका पटना के अस्पताल में इलाज

खगड़िया. गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के दुखाटोला मुहल्ले के सड़क हादसे में जख्मी किसान की बुधवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गयी. उनका पटना के अस्पताल में इलाज हो रहा था. बताया जाता है कि मृतक थाना क्षेत्र के वार्ड एक दुखा टोला गांव निवासी स्व विष्णुदेव चौरसिया के 46 वर्षीय पुत्र अवधेश चौरसिया है. परिजनों ने बताया कि शनिवार को अवधेश चौरसिया घर से साइकिल पर सवार होकर भूसा खरीदने राटन गांव जा रहे थे. इसी दौरान एनएच 107 पर विपरीत दिशा जमालपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उनको धक्का मार दिया. धक्का लगते ही साइकिल सवार अवधेश चौरसिया गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजनों ने मौके पर पहुंचकर जख्मी को गोगरी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल के चिकित्सक ने जख्मी का प्राथमिकी उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया. छह दिनों के बाद जख्मी अवधेश की पटना के अस्पताल में मौत हो गयी. गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया. इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घर पर शव देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >