सड़क दुघर्टना में बाइक चालक समेत सवार घायल

बेलदौर. थाना क्षेत्र के बेलदौर पचौत पथ में एक तेज रफ्तार बाइक गोबर पर फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे बाइक चालक समेत सवार युवक घायल हो गया. घटना सोमवार के

बेलदौर. थाना क्षेत्र के बेलदौर पचौत पथ में एक तेज रफ्तार बाइक गोबर पर फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे बाइक चालक समेत सवार युवक घायल हो गया. घटना सोमवार के दोपहर की बताई जा रही है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पचौत पंचायत के मुरली गांव निवासी भोला यादव के 26 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार व सुभाष यादव के 18 वर्ष के पुत्र रोशन कुमार बाइक से आवश्यक काम को लेकर बेलदार बाजार आ रहे थे. इसी दौरान उक्त पथ पर गिरे मवेशी के गोबर से फिसलकर दुर्घटना के शिकार हो गए एवं उक्त सड़क दुर्घटना में बाइक चालक समेत सवार घायल हो गए. घायलावस्था में आसपास के लोगों उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. पीएचसी में उक्त दोनों घायल युवक इलाजरत है. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है, सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >