Sasaram News : देश व समाज के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान : न्यायिक पदाधिकारी

सासाराम नगर. देश और समाज के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है. महिलाओं के बिना इस सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती. पूरे दुनिया में महिलाओं की आत्मनिर्भरता

सासाराम नगर. देश और समाज के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है. महिलाओं के बिना इस सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती. पूरे दुनिया में महिलाओं की आत्मनिर्भरता बढ़ी है. इस कारण चारों ओर विकास का दौर जारी है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देव मंगल सभागार में मुख्य अतिथि अनुमंडल न्यायालय डेहरी की न्यायिक पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने कही. उन्होंने अपने निजी जीवन की घटनाओं को साझा करते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह हो जाने के बावजूद मैंने अपने सपनों को टूटने नहीं दिया और उसके बाद विधि विज्ञान स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद न्यायिक सेवा में आने का अवसर प्राप्त किया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अकोढ़ीगोला प्रखंड की अंचलाधिकारी निधि ज्योत्सना ने भी यहां उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को संबोधित करते हुए जीवन में सारे संघर्षों के बावजूद अपने उड़ान को जारी रखने की अपील की. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति शैल सिंह ने की, जबकि अतिथियों का स्वागत प्रतिकुलपति डॉ प्रो जगदीश सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह ने किया. मौके पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सह पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि अपना संस्कार और संस्कृति की रक्षा महिलाओं के हाथों में ही निहित है. भारत अनादि काल से महिलाओं की पूजा करते आया है और महिलाओं का सम्मान करता रहा है, जहां महिलाओं का सम्मान होता है. वहां देवता निवास करते हैं. इस कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, सभी संकायों के अध्यक्ष, वरिष्ठ शिक्षक गण, छात्र छात्राएं, परीक्षा नियंत्रक डॉ कुमार आलोक प्रताप, सहायक कुल सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, शैक्षणिक निदेशक सुदीप कुमार सिंह, डॉ संगीता कुमारी, डॉ आकांक्षा, निरुपमा सिंह , डॉ मोनिका सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >